19 Apr 2024, 05:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में बच्चों की अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में 40 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 11:43AM | Updated Date: Feb 22 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील की पुलिस ने साओ पाउलो में बच्चों की अश्लील फिल्म बनाने के खिलाफ चलाए गए दो बड़े अभियान में 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को की गई इन गिरफ्तारियों से पहले पुलिस ने इनके कम्प्यूटर जब्त किए, जिनमें नाबालिगों की अश्लील फिल्में मिलीं। पुलिस ने वहां मिले ढेर सारे खिलौने भी जब्त किए हैं।
 
पुलिस के मुताबिक एक अभियान साओ पाउलो के मेट्रोपोलिटन क्षेत्र टाबोआओ डा सेरा में चलाया गया। इस मामले में जांच छह माह पहले शुरू हुई, जब पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर मंगलवार को 28 लोगों की गिरफ्तारी हुई। दूसरा अभियान साओ पाउलो में चलाया गया जिसमें 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस प्रवक्ता मार्सियो फ्रूएट ने कहा पकड़े गए संदिग्धों में से एक शख्स खेल के मैदान में काम करता था, जहां वह बच्चों से संपर्क करता था। वहीं एक अन्य संदिग्ध किंडरगार्टेन कर्मचारी है। इन संदिग्धों पर काफी सावधानी से नजर रखी गई, यह जानने के लिए कि क्या वे खुद भी बच्चों के खिलाफ इस तरह का काम करते थे। उन कम्प्यूटरों की जांच कर ट्रैक किया, जो नियमित रूप से बच्चों की अश्लील फिल्म देखने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »