23 Apr 2024, 12:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब में होगा पहला फैशन शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 11:17AM | Updated Date: Feb 22 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। अपनी कट्टर रूढ़िवादी परंपराओं को समय के साथ पीछे छोड़ रहे सऊदी अरब ने महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में अधिकार देना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में अब देश में पहला फैशन वीक आयोजित होगा। इसकी शुरुआत मार्च में होगी। दुबई की अरब फैशन काउंसिल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि ये फैशन वीक रियाद में 26 से 31 मार्च तक चलेगा। बात केवल यहीं खत्म नहीं हो जाएगी, बल्कि इसके बाद इसका दूसरी एडिशन अक्टूबर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां भी अभी से शुरू हो चुकी हैं।
 
वर्ल्ड क्लास लेवल  का होगा इवेंट
मार्च में होने वाला यह पहला फैशन वीक रियाद के इको फ्रेंडली एपेक्स सेंटर में होगा। अरब फैशन काउंसिल ने दिसंबर 2017 में रियाद में एक रीजनल आॅफिस खोलने का अनाउंसमेंट किया था। इसका अध्यक्ष सऊदी की प्रिंसेस नोरा बिंत फैसल अल-साऊद को बनाया गया था। उनका कहना है कि रियाद में होने वाला ये फैशन वीक एक वर्ल्ड क्लास इवेंट होगा। फैशन सेक्टर में ये नई शुरुआत टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, ट्रेवल और ट्रेड में भी बदलाव लेकर आएगी।
 
कलेक्शन को लेकर अभी खुलासा नहीं
पेरिस और मिलान में होने वाले फैशन वीक की तरह इंटरनेशनल फैशन वीक में शामिल ये इवेंट काफी खास होने वाला है। इसमें देखी गई ड्रेसेज को तुरंत वहीं पर आॅर्डर किया जा सकेगा। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वहां किस तरह का कलेक्शन प्रदर्शित होगा, क्योंकि सऊदी अरब में ड्रेस कोड काफी सख्त हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फैशन वीक में किस तरह के डिजाइंस और स्टाइल को प्रस्तुत किया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »