20 Apr 2024, 17:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत दौरे पर आए कनाडा के PM ने आतंकी को डिनर पर बुलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 10:31AM | Updated Date: Feb 22 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत यात्रा पर आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का आतंकवादी कनेक्शन सामने आया है। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक आंतकी जसपाल अटवाल को दिल्ली में आयोजित एक स्पेशल डिनर के लिए आमंत्रित किया, लेकिन बाद में वो कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कार्यक्रम रद्द करने की असल वजह है क्या? 
 
आतंकी के साथ खिंचवाई तस्‍वीरें 
इसके साथ ही जसपाल अटवाल दो अलग-अलग तस्वीरों में ट्रूडो की पत्नी सोफिया और उनके एक मंत्री के साथ नजर आए। ट्रूडो के परिवार ने जसपाल के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। विवाद बढ़ने पर कनाडाई हाई कमिशन ने आज दिल्ली में होने वाले डिनर में जसपाल अटवाल का इन्विटेशन रद्द कर दिया है। 
 
20 फरवरी को हुआ था आयोजन 
यात्रा के दौरान ही कनाडाई पीएम ने 20 फरवरी को मुंबई में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में फिल्मी जगत के कई जाने-माने चेहरे देखने को मिले थे। इसी पार्टी में खलिस्तान आतंकवादी जसपाल अटवाल को भी निमंत्रण भेजा गया था। 
 
कौन है जसपाल अटवाल?
जसपाल अटवाल 1986 में वैंकुवर में भारतीय कैबिनेट मंत्री मल्कियत सिंह सिद्धू की हत्या की कोशिश में दोषी रह चुका है।  वह उन चार लोगों में से एक था, जिन्होंने सिद्धू की कार पर गोली चलाई थी। Cbc न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वह ऑटोमोबाइल फ्रॉड में भी शामिल रह चुका है, लेकिन वह दोषी साबित नहीं हुआ था। 1985 में सिख अलगाववाद मूवमेंट के विरोधी उज्जल दोसांझ पर हमले के मामले में भी शामिल था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »