19 Apr 2024, 14:41:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरु में बड़ी दुर्घटना, बस के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 10:27AM | Updated Date: Feb 22 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। पेरु में बुधवार सुबह एक बस गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य के घायल होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना पनामेरिकाना सुर हाईवे पर उस समय हुई , जब उक्त बस पहाड़ी इलाके से गुजर रही थी। ड्राइवर स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और पलभर में बस करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।
 
बस में 45 यात्री सवार थे। अरक्यूइपा क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा प्रभारी गुस्तोवो रोंडॉन ने इस हादसे में 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कुछ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »