18 Apr 2024, 20:11:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर का प्रकोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 10:19AM | Updated Date: Feb 22 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। साइबेरियाई ठंडी हवा और बर्फ के कारण ब्रिटेन में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। हिमपात के कारण बुधवार से पारा लगातार गिर रहा है। यह आइसलैंड से भी अधिक ठंडी जगह होने वाली है। अत्यधिक ठंडे मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने आगामी 15 दिनों तक देश में भारी हिमपात की चेतावनी देने के साथ ही बुजुर्गों व मरीजों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
 
मौसम विज्ञानी मार्टिन बाउल्स ने चेताया है कि इस माह के अंत तक व्यापक तौर पर बर्फबारी का खतरा है। उन्होंने कहा इस पूरे हफ्ते तापमान में गिरावट जारी रहेगा और रविवार से काफी ठंड हो जाएगी। हमें पूरा विश्वास है कि अगले हफ्ते भारी बर्फबारी होगी। हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवा रूसी आर्कटिक से आएगी, जहां अभी पारा माइनस 4 डिग्री से नीचे है।
 
बाउल्स ने आगे कहा अगले हफ्ते की शुरुआत में हमें हर ओर बर्फ और काफी कम तापमान का सामना करना होगा। उत्तरी ध्रुव पर अचानक स्ट्रैटोस्फेरिक वार्मिंग पैटर्न (एसएसडब्ल्यू) के कारण शीत लहर का आगमन हो रहा है। इससे पहले 2013 में एसएसडब्ल्यू पैटर्न को देखा गया था, जिसकी वजह से अप्रैल माह तक ब्रिटेन में लोग ठंड से संघर्ष करते रहे थे। ब्रिटिश लंग फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव डॉक्टर पेन्नी वुड्स ने कहा ठंडे मौसम की वजह से वे लोग अधिक प्रभावित होंगे, जिन्हें फेफड़े से संबंधित परेशानियां हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »