25 Apr 2024, 20:10:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बहरीन सरकार पर आरोप लगाने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 6:59PM | Updated Date: Feb 21 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। बहरीन के प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता नबील रजब को ट्विटर पर सरकार के बारे में  गंभीर टिप्पणी करने का दोषी पाये जाने के बाद पांच साल की सजा सुनायी गयी। 
अधिकारियों ने अपने बयान में कहा कि रजब 2011 में बहरीन में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन में अग्रणी था। उन्हें 'झूठे या दुर्भावनापूर्ण' बयान देने के आरोप में जेल की सजा हुई थी। रजब पर पड़ोसी देश और राष्ट्रीय संस्थानों का अपमान करने के आरोप लगाये गये हैं। इस मामले में बहरीन सरकार की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।
रजब जनवरी 2015 में एक समाचार संस्थान को साक्षात्कार देने के मामले में इस समय दो साल की सजा भुगत रहा है। साक्षात्कार में उन्होंने यह आरोप लगाया था कि बहरीन में राजनीतिक कैदियों को यातना दी जा रही है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »