20 Apr 2024, 15:08:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाने में गूंजी गोलियों की आवाज, 6 पुलिसकर्मी शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 6:55PM | Updated Date: Feb 21 2018 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण-पूर्व नकोबो में हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक थाने पर हमला कर दिया और छह पुलिकर्मियों की हत्या कर दी।  
पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर विष्णू नायडू ने बताया कि जोहानसबर्ग से लगभग आठ सौ किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व नकोबो में पांच पुलिस अधिकारी तथा एक सैनिक इस हमले में मारे गए। नायडू ने कहा, बुधवार तड़के हथियारबंद लुटेरे थाने में घुसे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। बंदूकधारियों ने एक सैनिक की भी गोली मारकर हत्या कर दी जो इस घटना के समय ड्यूटी पर तैनात नहीं थे और वे लोग चोरी किये गये पुलिस वाहन से फरार हो गए। 
दक्षिण अफ्रीका के मंत्री फिकिले मबलूला ने इस घटना को राष्ट्रीय त्रासदी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जो हमारी रक्षा करते हैं, उन पुलिस अधिकारियों की हत्या करते हैं, एक पाप है।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »