28 Mar 2024, 16:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल की नई सरकार में कौन बनेगा मंत्री?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 6:47PM | Updated Date: Feb 21 2018 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के नए प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली जल्द अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। बताया जा रहा है कि ओली अपने मंत्रिमंडल में 15 से 18 मंत्रियों की नियुक्ति की तैयारी कर रहे हैं।

यूएमएल सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री सहित 25 मंत्री होंगे। नयी सरकार की टीम में तीन राज्य मंत्रियों सहित 18 सदस्यों को नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि इस मामले में फिलहाल औपचारिक निर्णय लिया जाना बाकी है। सत्ता में साझीदार होने संबंधी वार्ता में शामिल यूएमएल के नेता प्रदीप ग्यावली के अनुसार कैबिनेट विस्तार आज किये जाने की उम्मीद है। ओली सरकार में कुछ माओवादी मंत्री भी गुरुवार को शामिल होंगे। 

चर्चा में शामिल नेताओं ने कहा कि अगर मंत्रिमंडल विस्तार में 18 से अधिक मंत्री नियुक्त नहीं किये गये तो माओवादी सेंटर के आठ मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है। एक नेता के अनुसार संभावित मंत्रियों में माओवादी सेंटर के राम बहादुर थापा, मैत्रिका यादव, पम्फा भूसाल, देवेन्द्र पौडेल, लेखराज भट्ट, चक्रपाणि खानल, गिरिराज मणि पोखरले और देव गुरंग मंत्रिमंडल के संभावित सदस्यों में शामिल हैं। थापा को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »