19 Apr 2024, 04:41:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महंगा पड़ा ट्रेन की छत पर सफर करना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 3:57PM | Updated Date: Feb 21 2018 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में नाओगांव क्षेत्र के रानीनगर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से चार लोगों की मौत हो वहीं घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए।      

संथारा के राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी मो. अकबर अली ने कहा कि कुछ लोग इंटरसिटी ट्रेन की छत पर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वे छत से नीचे गिर गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान दिनाजपुर के चिरिरबंदार निवासी जहांगीर आलम (19), पबर्तीपुर उपाजिला निवासी मुनीर हुसैन (22), सप्पहर उपाजिला निवासी अमिनुल इस्लाम (29) तथा पंचगढ़ में बोडा उपाजिला के तितोपारा गांव निवासी अपेल महमूद (26) के रूप में हुई है।  

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस ने कहा कि सुबह करीब चार बजे रानीनगर स्टेशन पर ऊपर लगे गर्डर से टकराने के बाद दिनाजपुर की ओर जाने वाली द्रुतोजन एक्सप्रेस ट्रेन की छत से छह लोग गिर गए जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को नाओगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »