24 Apr 2024, 03:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

66 यात्रियों वाले लापता विमान का मलबा मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 12:32PM | Updated Date: Feb 21 2018 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरानी खोज दल ने मंगलवार को जाग्रोस पहाड़ियों में उस विमान के अवशेष ढूंढ़ निकाले, जो दो दिन पहले लापता हो गया था। इस विमान में 66 लोग सवार थे। असेमां एयरलाइंस का यह विमान ईपी3704 रविवार सुबह तेहरान से उड़ान भरने के 45 मिनट बाद जाग्रोस पहाड़ियों में गायब हो गया था।
 
भारी बर्फ और कोहरे के चलते दो दिन बाद मंगलवार सुबह जब मौसम साफ हुआ तो खोजी दल के हेलिकॉप्टरों को बेहतर दृश्यता मिल सकी। प्रवक्ता रमेजान शरीफ के मुताबिक रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के हेलिकॉप्टरों को डेना पहाड़ पर विमान के अवशेष मिले। एक पायलट ने विमान के आसपास बिखरे शव और विमान का डैना पहाड़ से चार हजार मीटर की ऊंचाई पर नोघोल गांव के पास देखा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »