18 Apr 2024, 11:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडाई प्रधानमंत्री का भारतीय अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 2:25PM | Updated Date: Feb 19 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। भारत के सप्ताह भर के दौरे पर आये कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन पियरे त्रुदु अपनी पत्नी सोफी और तीनो बच्चों के साथ भारतीय अंदाज में गुजरात की यात्रा पर पहुंचे।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से वह सीधे महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने, उनकी पत्नी और तीनों बच्चों ने बापू के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आगंतुक पुस्तिका यानी विजिटर्स बुक में उन्होंने लिखा कि यह आश्रम शांति, नम्रता और सत्य का एक सुंदर स्थल। इसकी आज भी उतनी ही जरूरत है जितनी हमेशा से थी। कुर्ता पजामा पहने त्रुदु और उनके बच्चों और भारतीय परिधान में ही उनकी पत्नी ने चरखे पर भी हाथ आजमाये। बाद में वह गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर भी गये। वहां उन्होंने इस भव्य मंदिर का दौरा किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »