24 Apr 2024, 08:11:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

80 से अधिक राजनीतिक बंदी होंगे रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 1:56PM | Updated Date: Feb 19 2018 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खार्तूम। सूडानी अधिकारियों ने खार्तूम की जेलों में बंद 80 से अधिक राजनीतिक कैदियों को जल्द रिहा करने की घोषणा की है। रविवार शाम तक मुख्य जेल से 40 कैदियों को रिहा कर दिया गया और अन्य की रिहाई की प्रकिया जारी है लेकिन इन 80 कैदियों के बारे में अभी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
राष्ट्रपति उमर हसन अल बशीर के सलाहकार ने एक बयान जारी  कर कहा कि 80 से अधिक कैदियों को जल्द ही  रिहा कर दिया जाएगा। इन सभी को पिछले माह मंहगाई और अन्य घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। देश की मौजूदा समय में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं। विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रपति अपने विरोधियों को जेल में बंद कर रहे हैं और मीडिया  की आवाज को भी दबाया जा रहा है। राष्ट्रपति अल बशीर 25 वर्ष से भी अधिक समय से देश की सत्ता संभाल रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »