25 Apr 2024, 18:19:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

'पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 3:33PM | Updated Date: Feb 18 2018 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। सीमा पर भारतीय सेना की आक्रामक कार्रवाई से पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। यह बात अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कही। 
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक मैराथन दौड़ के मौके पर शामिल होने आए बिट्टा ने कहा "पाक की हर नापाक हरकत का जवाब हमारी सेना दे रही है। 15 के बदले 25 सिर काट रहे हैं। अब पाक की हर हरकतों का जवाब बात से नहीं गोली से दिया जा रहा है। कश्मीर हमारा है और हमारा रहेगा।" 
उन्होंने कहा कि जाति और मजहब के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने वालो को जनता को दूर भगाना चाहिये। हम सभी भारतीय हैं, भारत हमारी माता है। इसकी रक्षा के लिए हम संकल्पित रहें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »