24 Apr 2024, 04:41:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकी हमले में इजरायल के चार सैनिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 2:08PM | Updated Date: Feb 18 2018 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। इजरायल-गाजा सीमा पर बम विस्फोट की घटना सामने आई है। विस्फोट से इजरायल के चार सैनिक घायल हो गए। दो सैनिकों की हालत गंभीर है।
सेना ने बताया कि यहां घटना हुई वहां एक शख्स फिलीस्तीन का झंडा लहरा रहा था। जिसके चलते इजरायल सेना के सैनिक वहां पहुंचे। सैनिकों के मौके पर पहुंचे ही एक भयानक बम विस्फोट हुआ जिसमें सेना के चार जवान घायल हो गए। धमाका  खान यूनुस शहर के पूर्व में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे हुआ। इजराइल के सैनिकों ने भी बाद में गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए। 
अधिकारियों का कहना है कि हमास के छह ठिकानों को निशाना बनाया गया है जिसमें एक सुरंग और हथियार फैक्ट्री शामिल है। इस हमले को लेकर शुक्रवार को एक प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान विस्फोट हुआ। इजराइली मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक धमाका इजराइल और हमास आतंकवादियों के बीच 2014 के युद्ध के बाद सीमा पर हुई सबसे बड़ी घटना है। धमाके की जिम्मिेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »