20 Apr 2024, 13:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दूल्‍हा ढूंढ रही ये पोर्न स्टार, लेकिन शादी के लिए रखीं ये बड़ी शर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 1:14PM | Updated Date: Feb 18 2018 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। हर युवा चाहता है कि उसकी शादी फिल्मी एक्ट्रेस या किसी मॉडल के साथ हो। साल 2010 से 2014 के बीच दर्जनभर फिल्मों में काम कर चुकीं मशहूर पोर्न स्टार सारा ओई के दुनिया भर में लाखों फैन्स है जो उसके साथ शादी करना चाहते हैं। सारा ओई के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। 
 
सूत्रों के अनुसार सारा ओई अपने दूल्हे का इंतजार कर रही है। लेकिन सारा ओई ने शादी करने के लिए एक शर्त रखी है। सारा तीन लड़कों के साथ शादी करेंगी लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सारा ओई की यह सभी शादियां नकली होंगी। यानी कोई भी लड़का उन पर पति होने का हक नहीं जता सकता। शादी की पूरी रस्में टोकियो के पास मौजूद पॉश इलाके ओडाइबा में निभाई जाएंगी।
 
आपको बता दें कि 'ऐम्बिशस' नाम की वेबसाइट ने यह सर्विस खासतौर पर एक्ट्रेस के चाहने वालों के लिए डिजाइन की है। कंपनी का कहना है कि इस सुविधा के जरिए लोगों को मौका मिलेगा कि वह एक्ट्रेस से शादी करने का अपना सपना पूरा कर सकें। 
 
हालांकि, हर शादी के लिए सारा ओई 350,000 येन यानी करीब 2.12 लाख रुपए बतौर फीस लेंगी। दूल्हों को शादी के लिए कपड़े भी किराए पर मिलेंगे। मेकअप और हेयरस्टाइलिंग की भी सुविधा दी जाएगी। इवेंट में फोटोग्राफर भी बुलाया जाएगा और याद के तौर पर लड़कों को छह तस्वीरें भी रखने को मिलेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »