24 Apr 2024, 23:56:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा नरसंहार पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 3:31PM | Updated Date: Feb 16 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी में हुई 17 लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है। 

संरा के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने बताया कि गुटेरेस ने फ्लोरिडा के गवर्नर और संरा में अमेरिका के राजदूत को पत्र लिखकर घटना के प्रति गहरा शोक जताया है। महासचिव ने गवर्नर रिक स्कॉट और संरा में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि निक्की हेली को लिखा, "ऐसी जगह जहां छात्रों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए, वहां इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को मरते देखना दुखद है। कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया तथा एक और समुदाय सदमे में आ गया है। भीषण दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं हताहतों और उनके परिजनों के साथ हैं"। 

फ्लोरिडा में 19 वर्षीय बंदूकधारी ने पार्कलैंड स्थित एक स्कूल और उसके आसपास बुधवार को 17 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में अनेक लोग घायल भी हुए हैं। बंदूकधारी इसी स्कूल का पूर्व छात्र था जिसे कुछ कारणों से स्कूल से निकाल दिया गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »