23 Apr 2024, 12:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना पर पुतिन ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 4:13PM | Updated Date: Feb 15 2018 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने फ्लोरिडा में बंदूकधारी पूर्व छात्र द्वारा उच्च स्कूल में गोलीबारी कर 17 लोगों की हत्या किए जाने की घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को संदेश भेजकर शोक व्यक्त किया है। यह जानकारी क्रेमलिन ने दी। इस घटना में अनेक लोग घायल भी हुए हैं।
अमेरिका में फ्लोरिडा हाई स्कूल में बुधवार को 19 वर्षीय बंदूकधारी ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। बंदूकधारी इसी स्कूल का पूर्व छात्र था जिसे स्कूल से निकाल दिया गया था। पुलिस ने बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »