25 Apr 2024, 16:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रधानमंत्री मोदी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन ने जताई नाराजगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 3:57PM | Updated Date: Feb 15 2018 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश दौरे जाने से चीन नाराज है। चीन की तरफ से इस दौरे को लेकर कहा गया कि भारत को विवाद को और ज्यादा उलझाने वाला कोई काम नहीं करना चाहिए। 
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बयान जारी कर कहा है,"चीन-भारत सीमा पर चीन की स्थिति अटल और स्पष्ट है।" उन्होंने कहा,"चीनी सरकार ने तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी और वह विवादित क्षेत्र में भारतीय नेता के दौरे का कड़ा विरोध करती है। हम भारत के समक्ष इसका कड़ा विरोध भी दर्ज करेंगे।" चीन और भारत विवादों को व्यवस्थित रूप से निपटाने के लिए एक महत्वपूर्ण आम सहमति पर पहुंच चुके हैं। दोनों पक्ष बातचीत और परामर्श के जरिए सीमा विवाद को हल करने के लिए काम कर रहे हैं।
चीनी पक्ष ने भारतीय पक्ष से अपनी वचनबद्धता का सम्मान करने और उचित सर्वसम्मति का पालन करने तथा  सीमा विवाद को जटिल बनाने वाला कोई कदम उठाने से बचने का आग्रह किया है।  श्री मोदी ने आज ईटानगर में एक कंवेंशन सेंटर का शुभारंभ करने तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आधारशिला रखने के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »