25 Apr 2024, 14:28:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के खिलाफ अमेरिका-जापान ने मिलाया हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 1:47PM | Updated Date: Feb 15 2018 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाये जाने को लेकर सहमति जताई है। जापान के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। 
विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया शिंजो आबे और जोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को लेकर फोन पर चर्चा की है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि जब तक प्योंगयॉंग अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को पूर्ण रूप से बंद नहीं करता तब तक उससे किसी भी प्रकार की सार्थक बातचीत संभव नहीं है। 
वहीं इस मामले पर दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसके राष्ट्रपति मून जे-इन को उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के साथ बैठक का न्योता दिया गया था। यह न्योता किम जोंग उन की बहन ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान दिया था।
बदा दें कि एक दिन पहले ही चीनी विशेषज्ञों ने अमेरिका और उत्तर कोरिया को बात करने की सलाह दी थी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »