19 Apr 2024, 11:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डेनमार्क के प्रिंस हेनरिक का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 4:53PM | Updated Date: Feb 14 2018 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोपेनहेगन। डेनमार्क के प्रिंस हेनरिक का मंगलवार रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। रॉयल हाउस से जारी एक बयान में कहा गया कि महारानी मार्गरेट के पति हेनरिक का मंगलवार की रात फ्रेडेन्सबोर्ग महल में निधन हो गया। 
बयान में कहा गया है कि प्रिंस हेनरिक का निधन सोते समय हुआ। इस दौरान महारानी और उनके दो पुत्र उनके ही पास थे।
फ्रांस में जन्मे प्रिंस को दो सप्ताह पहले पहले पता चला था कि वे कैंसर से पीड़ित हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निधन के कुछ समय पहले ही उन्हें कोपेनहेगन के अस्पताल से महल में लाया गया था। शहर के उत्तर स्थित महल में ही वह अपने अंतिम क्षण गुजारना चाहते थे। मिस्र की यात्रा के दौरान उन्हें तकलीफ होनी शुरू हुई थी। जिसके बाद उन्हें कैंसर का पता चला।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »