25 Apr 2024, 16:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण चीन सागर पर ब्रिटेन की नजर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 3:24PM | Updated Date: Feb 14 2018 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। एक चीनी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक 'ब्रिटेन का रक्षा मंत्रालय विवादित दक्षिण चीन सागर में योजनाबद्ध युद्धपोत अभियान के बहाने सुर्खियां पाने और अपना अस्तित्व साबित करने की कोशिश कर रहा है।' बता दें कि, ब्रिटिश रक्षा सचिव गैविन विलियमसन ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दक्षिण चीन सागर के जरिए स्वतंत्रता के नेविगेशन अधिकारों पर जोर देने की बात कही थी।
ब्रिटिश अधिकारियों ने छह महीने पहले भी एक युद्धपोत साउथ चाइना सी में संचालित किया था जिसके बाद चीन और ब्रिटेन के बीच तनाव बढ़ गया था। बता दें कि ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान और वियतनाम भी ऊर्जा संपन्न इस समुद्री क्षेत्र पर अपना दावा कर चुके हैं।
चीनी अखबार के संपादकीय लेख में कहा गया है कि "अगर यह भड़काउ नहीं है तो रॉयल नेवी को दक्षिण चीन सागर से गुजरने के दौरान विनम्रतापूर्वक व्यवहार करना चाहिए। चीन के खिलाफ ये गतिविधि करके ब्रिटेन का रक्षा मंत्रालय अपने अस्तित्व को साबित करने और ध्यानाकर्षण करने की कोशिश कर रहा है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »