29 Mar 2024, 13:55:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक बना ने खुद को बताया 'शांति दूत'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 2:21PM | Updated Date: Feb 14 2018 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष बैठक में कहा गया है कि इलाके में मौजूदा खतरों को देखते हुए भारत एवं पाकिस्तान से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को विस्तार करने की नितांत जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के बढ़ते खतरों का मुकाबला करने के लिए यूएनएमओजीआईपी एक महत्वपूर्ण कारक है। पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार लोधी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में पाकिस्तान खुलकर और बड़ा समर्थन लगातार देता रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए संघर्ष के मूल कारणों पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »