19 Apr 2024, 09:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेलेंटाइन-डे: शादी करने वालों के लिए यह एयरपोर्ट रहेगा खास...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 11:48AM | Updated Date: Feb 14 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस वेगास। लॉस वेगास प्रेमी जोड़ों के लिए वेलेंटाइन-डे को खास बनाने जा रहा है। यहा वेलेंटाइन-डे के मौके पर शादी का सपना देख रहे प्रेमी जोड़ों के लिए खास इंतजाम किया गया है। दरअसल, लॉस वेगास हवाईअड्डे पर शादी करने वाले जोड़ों को झटपट लाइसेंस जारी किया जा रहा है। सिन सिटीज में होने वाली शादियों का प्रबंधन करने वाले क्लार्क काउंटी ने मैककैरान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक लाइसेंस ब्यूरो खोला है। 
 
यह ब्यूरो 17 फरवरी तक खुला रहेगा। अपनी शादी को सफल बनाने के लिए शनिवार को कई जोड़े इसके कार्यालय पहुंचे। स्थानीय अर्थव्यवस्था में विवाह उद्योग सालाना दो अरब डॉलर से ज्यादा राशि का योगदान देता है। क्लार्क काउंटी एक साल में करीब 80 हजार लाइसेंस जारी करता है, जो अमेरिका के किसी भी अन्य कार्यालय के मुकाबले ज्यादा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »