25 Apr 2024, 13:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के खिलाफ हाफिज सईद ने बच्चों के हाथों में थमाई बंदूक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 11:42AM | Updated Date: Feb 14 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए मासूम बच्चों का भी इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहा। इसका सबूत देती एक तस्वीर सामने आई, जिसमें जेयूडी के नेता सदाकत का बेटा हाथ में एक बड़ी-सी बंदूक लिए नजर आ रहा है। यह तस्वीर इस्लामाबाद में हुए एक कार्यक्रम की बताई जा रही है। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ही जेयूडी का मुखिया है, जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक हिस्सा है। 
 
बच्चे के पीछे जो पोस्टर लगा है उस पर लिखा है कि कश्मीर पाकिस्तान का अभिन्न हिस्सा है और कश्मीर की 'आजादी' के लिए वह सपोर्ट देते रहेंगे। खबरों के मुताबिक जेयूडी बच्चों को अपने साथ जोड़ने का अभियान चलाकर उन्हें भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए उकसा रहा है। इस संगठन द्वारा पाकिस्तान में कुछ मदरसे और धार्मिक स्कूल भी चलाए जा रहा हैं, जो छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं। इन बच्चों के मन में अमेरिका के लिए भी नफरत भरी जाती है।
 
खुद पाकिस्तान सरकार भी है परेशान
बताया जाता है पाकिस्तान सरकार भी अब इन संगठनों की ज्यादती से परेशान हो चुकी है। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान ने एंटी-टेरर लॉ में संशोधन किया है। इसके बाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और सरगना हाफिज सईद से जुड़े जमात-उद-दावा और फलह-ए-इनसानियत फाउंडेशन को भी प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया गया है।
 
पाकिस्तान के इस अध्यादेश से जमात-उद-दावा और फलह-ए-इनसानियत के साथ-साथ अल-अख्तर ट्रस्ट और अल-राशिद ट्रस्ट जैसे संगठनों पर भी प्रतिबंध का रास्ता साफ हो गया। ये सभी संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल हैं। बता दें कि अमेरिका कई बार पाकिस्तान को आगाह कर चुका है कि वह अपनी जमीन से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों और आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »