28 Mar 2024, 23:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोको हराम मामले में 20 को सुनाई गई सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 4:37PM | Updated Date: Feb 13 2018 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबूजा। नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ संबंध रखने के आरोप में कम से कम 20 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है। 
बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को तीन से 15 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है और कैंजी शहर में सेना के एक ठिकाने पर चल रहे मुकदमे में अभी सात सौ लोगों के खिलाफ भी सुनवाई जारी है। फिलहाल जिन 20 लोगों को सजा सुनाई गई है उनमें एक विकलांग व्यक्ति भी है जिस पर 2014 में चिबूक शहर में 200 से अधिक स्कूली छात्राओं के अपहरण का आरोप है। इसे 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। चिबूक अपहरण मामले में किसी को पहली बार सजा सुनाई गई हैं।
न्यायालय के सूत्रों ने  बताया कि इस हफ्ते 700 अन्य संदिग्धों के खिलाफ फैसला आएगा। नाइजीरिया पुलिस और सुरक्षा बलों का कहना है कि देश में 6000 से अधिक बोको हराम संदिग्धों की गिरफ्तारी की जा रही है। पिछले वर्ष अक्टूबर में इसी संगठन से संबंघ रखने के आरोप में 45 लोगों को तीन से 31 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »