29 Mar 2024, 15:00:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राजनीतिज्ञों और पत्रकारों की गिरफ्तारी पर बवाल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 4:34PM | Updated Date: Feb 13 2018 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदिस अबाबा। इथियोपिया के सबसे बड़े सबसे क्षेत्र ओरोमिया में मंगलवार को दूसरे दिन भी सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी रहे। प्रदर्शनकारी दो साल से भी ज्यादा अरसे तक रहे अशांति के दौर के गिरफ्तार किए गए सभी राजनीतिज्ञों और पत्रकारों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। यह हड़ताल बुधवार को समाप्त होगी।
हड़ताल के पहले दिन शहर की अधिकांश सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया और कारोबार बंद रहे। इथियोपिया के एटार्नी जनरल ने घोषणा की है कि प्रमुख विपक्षी नेता बेकेले गेरबा पर लगाए गए हिंसा भड़काने के आरोप हटाए जा रहे हैं। गेरबा को दिसम्बर 2015 में गिरफ्तार किया गया था। अब गेरबा को उनके साथ गिरफ्तार किए गए छह अन्य लोगों के साथ रिहा किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »