19 Apr 2024, 11:23:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीस्तीनी किशोरी अहद तमीमी पर सैन्य अदालत में चलेगा मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 4:21PM | Updated Date: Feb 13 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेल अवीव। फिलीस्तीनी किशोरी अहद तमीमी के खिलाफ केस दर्ज कर दुनियाभर की आलोचना झेल रहे इजरायल ने तय किया है कि गिरफ्तार किशोरी के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई सैन्य अदालत में होगी। बता दें कि किशोरी पर इजरायल के दो सैनियों को थप्पड़ मारने का आरोप है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

इजरायल ने सैनिकों से मारपीट को उकसावे वाली कार्रवाई बताते हुए तमीमी के आचरण को आपराधिक माना है। इसके लिए तमीमी को सालों जेल के अंदर गुजारने पड़ सकते हैं। तमीमी के पिता ने कहा कि वह जल्द ही अदालत का रुख करेंगे लेकिन उन्हें कोर्ट से ज्यादा उम्मीद नहीं है क्योंकि वह सैन्य अदालत है।

बता दें कि तमीमी पूरी दुनिया में इजरायल के खिलाफ फिलीस्तीन के विरोध का प्रतीक बन चुकी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »