19 Apr 2024, 12:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेंटागन की रिपोर्ट ने बढ़ाई अमेरिका-भारत की चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 3:57PM | Updated Date: Feb 13 2018 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका रक्षा मंत्रालय के हेडक्वॉर्टर पेंटागन की चीन की रणनीति पर रिपोर्ट ने भारत और अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। पेंटागन का कहना है कि चीन अपने आर्थिक सैन्य तैयारियों के जरिए अपनी शक्ति को विस्तार देने में जुटा हुआ है। चीन एक तरफ भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सैन्य आधुनिकीकरण के जरिए क्षेत्रीय स्तर पर दादागीरी पर उतर चुका है। वैश्विक स्तर पर अमेरिका के प्रभाव को किसी भी तरीके से बढ़ने से रोकना ही चीन का एकमात्र लक्ष्य है।
पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक वन बेल्ट, वन रोड के जरिए चीन अपनी पहुंच पूरब से लेकर पश्चिम तक बढ़ाना चाहता है। दक्षिण चीन सागर में चीन की विस्तारवादी नीति से चीन अपने पड़ोसी देशों को धमका रहा है। भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन एक अलग तरह की व्यवस्था खड़ी करने में जुटा है, जिस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »