25 Apr 2024, 17:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ.कोरिया को मिलकर सबक सिखाएंगे रूस-अमेरिका!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 2:00PM | Updated Date: Feb 13 2018 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ट्रंप ने पुतिन से उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे पर बातचीत की है। इस दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरिया में परमाणु परीक्षण को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने की बात की है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछले महीने एक साक्षात्कार में कहा था कि उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों को लागू करने में रूस रुचि नहीं ले रहा। वह उत्तर कोरिया की लगातार मदद करके अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के प्रयासों पर आघात कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »