28 Mar 2024, 23:43:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति बोले - विद्रोही महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में मारो गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 11:05AM | Updated Date: Feb 13 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते फिर से अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुतर्ते ने कहा कि देश की सेना के जवानों को विद्रोही महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में गोली मारनी चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सात फरवरी को रॉड्रिगो दुतर्ते ने पूर्व साम्यवादी विद्रोहियों को संबोधित किया था। उसमें सेना के जवानों का जिक्र करते हुए उन्होंने विद्रोही महिलाओं को निशाने पर लिया। दुतर्ते ने कहा, जवानों से कहो कि विद्रोही महिलाओं को मारे नहीं, बल्कि उनके प्राइवेट पार्ट में गोली मार दें।
 
दुतर्ते यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि बिना गुप्तांग के विद्रोही महिलाएं किसी काम की नहीं रहेगी। राष्ट्रपति के जनसंपर्क कार्यालय ने भी यह रिपोर्ट छापी थी। उन्होंने गुप्तांग की जगह डैश लगा दिया था। सत्ता में आने के बाद से दुतर्ते ने ड्रग्स लेने वाले और बेचने वाले लोगों को निशाने पर लिया हुआ है। इसी बीच वह कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »