29 Mar 2024, 16:44:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रिंस हैरी व मेघान के विवाह की अटकलें खत्म, 19 मई को शाही विवाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 9:33PM | Updated Date: Feb 12 2018 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। प्रिंस हैरी व मेघान की शादी को लेकर सामने आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए केनसिंगटन पैलेस की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि विवाह का आयोजन फुटबॉल एसोसिएशन मैच के दिन ही दोपहर में होगा जबकि फाइनल मैच शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होना है।
पैलेस ने कहा, ‘सगाई की घोषणा के बाद से मिल रहे शुभकामनाओं के लिए दंपति आभारी हैं। वे विवाह के दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वे सार्वजनिक तौर पर लोगों के साथ अपनी खुशी बांटेंगे।‘ पैलेस की ओर से विवाह के लिए निश्‍चित समय व अन्‍य जानकारियों के साथ यह भी बताया गया कि कैंटरबरी के पादरी जस्‍टिन वेलबी परंपरागत तरीके से जोड़े की विवाह कराएंगे।
दोपहर के एक बजे नवविवाहित कैसल हिल, हाई स्‍ट्रीट, किंग्‍स रोड, अल्‍बर्ट रोड, लॉंग वॉक व विंडसर कैसल जाएंगे। पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘उन्‍हें उम्‍मीद है कि यह छोटी सी यात्रा अधिक से अधिक लोगों को विंडसर के आसपास एक साथ आने व इस विशेष मौके पर जश्‍न मनाने का मौका देंगे।
इसके बाद संत जार्ज हॉल में जोड़े व अतिथियों का रिसेप्‍शन होगा। इसके बाद देर शाम को प्रिंस ऑफ वेल्‍स की ओर से नवविवाहित जोड़े, परिवार और करीबी मित्रों के लिए रिसेप्‍शन का आयोजन होगा। 
हैरी व मार्कले ने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए विवाह के लिए शनिवार का दिन चुना है जबकि अब तक सप्‍ताह के बीच के दिनों में शाही विवाह होता आया है। विलियम और केट मिड्लटन ने शुक्रवार सुबह 11 बजे विवाह किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »