23 Apr 2024, 16:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र राजधानी के दक्षिण हुबेई राज्य में था।

चीनी सरकार ने कहा कि 4.3 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र हुबेई के लांगफांग शहर में था। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के कारण बीजिंग की इमारतों में हल्का कंपन महसूस किया गया। 

गौरतलब है कि चीन में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इनमें से अधिकतर का केंद्र देश के दक्षिण पश्चिम में होता है। उत्तरी चीन भूकंप की दृष्टि से कहीं अधिक सुरक्षित है। वर्ष 1976 में हालांकि बींिजग के पूर्व में तांगशान भूकंप में 3,00,000 लोगों की मौत हो गयी थी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »