24 Apr 2024, 16:52:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी विमान हादसे की जांच शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 5:38PM | Updated Date: Feb 12 2018 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के मॉस्को शहर के पास रविवार को हुए विमान हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जिसमें घटना की असल वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 
सारातोव एयरलाइंस के इस विमान में 65 यात्री और छह विमानकर्मी सवार थे और दोमोदीवो हवाई अड्डे से कल दोपहर बाद उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के कारण क्या थे और क्या मानवीय त्रुटि, तकनीकी खामी अथवा खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। यह विमान मॉस्को से 80 किलोमीटर दूर अरगुनोवो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
जांच एजेंसी की प्रवक्ता श्वेतलाना पेत्रिनको ने बताया कि मलबा जिस क्षेत्र में बिखरा पड़ा है  उसकी पूरी जांच में कम से कम एक दिन का समय लग जाएगा। इस विमान ने कोई आपातकालीन संदेश भी नहीं भेजा था और इसका एक फ्लाइट रिकार्डर बरामद कर लिया गया है।
वहीं आपातकालीन मंत्रालय ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के नामों की सूची अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »