26 Apr 2024, 04:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी विमान हादसे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 5:13PM | Updated Date: Feb 12 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। मॉस्को क्षेत्र में हुई विमान दुर्घटना पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शोक व्यक्त किया है। इस विमान हादसे में सभी यात्रियों और विमानकर्मियों के मारे जाने की खबरें हैं।

    गुटेरेस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि रविवार को हुए उस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संरा महासचिव ने संवेदना व्यक्त की है तथा रूसी सरकार को भी शोक संदेश भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉस्को हवाई अड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही इस विमान का संपर्क एटीसी से कट गया था और यह 80 किलोमीटर दूर एक गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 65 यात्री और छह विमानकर्मी सवार थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »