20 Apr 2024, 03:42:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

'हमने मानवाधिकारी की एक महत्वपूर्ण शख्सियत खो दी'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 5:02PM | Updated Date: Feb 12 2018 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान की प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता और संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिवेदक आसमा जहांगीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जहांगीर को रविवार को दिल का दौरा पड़ा था और इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी। गुटेरेस ने अपने शोक संदेश में कहा, "उनके निधन से हमने मानवाधिकार क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण शख्सियत खो दी है। वह प्रखर, बेहद अनुशासित तथा साहसी महिला थी जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। मैं उनके निधन पर उनके परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।" 

 इस समय वह संयुक्त राष्ट्र में ईरान मानवाधिकार मामलों की विशेष प्रतिवेदक थीं और उन्होंने अपना पदभार एक नवंबर 2016 से संभाला था। इससे पहले वह 1998 से जुलाई 2004 तक न्यायोत्तर और निरंकुश तरीके से लोगों को  मौत की सजा देने वाले मामलों में मानवाधिकार की विशेष प्रतिवेदक थीं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, धार्मिक अल्पसंख्यकों और बंधुआ मजदूरी के क्षेत्र में काफी काम किया था। वह पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष रही थीं और पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष भी थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »