19 Apr 2024, 23:53:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नहीं रहीं पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 4:03PM | Updated Date: Feb 12 2018 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की प्रसिद्ध वकील और मानविधाकार कार्यकर्ता आसमा जहांगीर का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया। वह 66 साल की थीं। पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल करने वाली आसमा पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष थीं। 
आसमा जहांगीर, पाकिस्तानी सेना और आइएसआइ के खिलाफ मुखर रहीं। उन्होंने पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका के खिलाफ आवाज उठाई। वरिष्ठ अधिवक्ता अदील रजा ने बताया, 'रविवार सुबह जहांगीर को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत लाहौर के हमीद लतीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने जहांगीर की मौत पर शोक जताते हुए इसे पाकिस्तान के लिए बड़ी क्षति बताया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »