29 Mar 2024, 16:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, खड़ी की दुनिया की सबसे बड़ी सोने की होटल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 3:04PM | Updated Date: Feb 12 2018 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई ने इमारत बनाने के मामले में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस देश ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज-ए-खलीफा बनाने के अपने रिकॉर्ड के साथ दुनिया की सबसे बड़ी होटल खड़ी कर दी है। इस होटल का नाम गोवोरा है।
गोवोरा 356 मीटर लंबी इमारत है जिसमें एक आलीशान होटल संचालित किया जा रहा है। जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है। इस होटल की खास बात ये कि इसके पहले भी दुनिया की सबसे ऊंची होटल बनाने का रिकॉर्ड दुबई के पास ही था। होटल गेवोरा बनाकर दुबई ने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। गेवोरा की ऊंचाई पिछली होटल जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस की ऊंचाई से एक मीटर ज्यादा है। जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस का निर्माण 2013 में किया गया था। 
होटल गेवोरा में सोने से बनी 75 मंजिलें हैं। इसमें 528 कमरे हैं। हर कमरे को यूनिक स्टाइल में डिजाइन किया गया है। होटल गेवोरा शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास स्थित है। इसका निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »