25 Apr 2024, 16:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अवैध खनिकों के खिलाफ सेना की बड़ी कार्रवाई, 18 अपराधी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 2:52PM | Updated Date: Feb 12 2018 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेनेजुएला। सेना और अवैध खनिकों के बीच हुए संघर्ष में 18 लोग मारे गये। बता दें कि वेनेजुएला का दक्षिणी इलाका हिंसा और अपराधी गिरोह की सक्रियता को लेकर काफी बदनाम है।
बोलिवार राज्य के गवर्नर जस्टो नोगुएरा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि देश की सैन्य इकाई ने एक हमले का कड़ा जवाब दिया है। जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा अवैध खनिकों के मारे जाने की खबर है, हालांकि उन्होंने इस संघर्ष में मरने वालों की संख्या साफ नहीं की है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।
स्थानीय समाचार पत्र कोर्रियो डेल के मुताबिक शनिवार सुबह हुई इस घटना में एक महिला समेत 18 लोग मारे गये। सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान अवैध खनिकों के बंदूकों और विस्फोटकों पर भी कब्जा कर लिया। गुयाना की सीमा के निकट सुदूर और खनिज समृद्ध इलाके में इस प्रकार की घटना आम है। वर्ष 2016 में एक अपारधी गिरोहों के बीच विवाद में कम से कम 17 लोग मारे गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »