25 Apr 2024, 21:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सनकी शख्स ने माता-पिता और प्रेमिका समेत चार लोगों को जान से मारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 2:38PM | Updated Date: Feb 12 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केंटुकी। अमेरिका के केंटुकी में दो अलग-अलग जगहों पर हृदय विदारक घटनाओं को अंजाम दिया गया। एक बंदूकधारी शख्स ने अपने माता-पिता समेत चार लोगों की जान ले ली। मरने वालों में आरोपी की प्रेमिका भी शामिल है। वहीं चार लोगों को जान से मारने के बाद शख्स ने खुद को गोली मार ली।  

जॉनसन काउंटी के शेरिफ ड्वेने प्राइस ने फेसबुक पर जारी एक बयान में बताया कि शनिवार को चार बजे पुलिस को 911 पर खबर मिली कि लोउसविले से 260 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित पेंट्सविले के पास एक घर के पास गोलीबारी की जा रही है। पुलिस ने पहले घर के पास से दो शव बरामद किए और फिर गोलीबारी करने वाले की तलाश शुरु हुई। इसी बीच पुलिस को 911 पर दूसरा कॉल आया जिसमें बताया गया कि पेंट्सविले में एक अपार्टमेंट के पास गोलीबारी करने वाले शख्स का शव मिला है। अधिकारियों ने बंदूकधारी का केवल नाम जोसेफ निकेल बताया। उसके बारे में दूसरी कोई जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन उसकी गोली के शिकार लोगों की पहचान कराई गई तो सारे रिश्ते सामने आ गये। मृतकों की पहचान बंदूकधारी की मां अर्लीनी निकेल और उसके पिता जेम्स निकेल के तौर पर की गई जिनके शव गांव में स्थित घर से मिले थे। पेंट्सविले के अपार्टमेंट में मिले शवों की पहचान उसकी प्रेमिका लिंड्से वानहूस और उसकी मां पैट्रिका वानहूस के रुप में की गयी है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »