25 Apr 2024, 19:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मछली, मांस उत्पादन में बंगलादेश अब नहीं रहेगा किसी और पर निर्भर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 2:15PM | Updated Date: Feb 12 2018 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश मछली और मांस के उत्पादन में अब किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रहेगा। दरअसल बंगलादेश ने मछली और मांस उतपादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। देश के मत्स्यपालन और पशुधन मंत्री नारायन चंद्र चंदा ने इस बात का दावा करते हुए बताया कि वर्ष 2016-17 के दौरान 41.34 लाख मेट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ जो 40.50 लाख मेट्रिक टन के निर्धारित लक्ष्य से 84 हजार टन अधिक था।       
चंदा ने कहा,"राष्ट्रीय भोजन सेवन संबंधी दिशानिर्देशों के मुताबिक देश में मछली की दैनिक प्रति व्यक्ति मांग 60 ग्राम है, जबकि बंगलादेश सांख्यिकी आंकड़ों के अनुसार, प्रति व्यक्ति मछली की खपत प्रति दिन 62.58 ग्राम है। यह आंकड़े साबित करते हैं कि देश मछली के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है।" बंगलादेश में पशुधन संसाधन-1995 के एक शोध पत्र के मुताबिक देश में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 120 ग्राम मांस की मांग है। 
देश में बढ़े हुए पोल्ट्री फर्मों का जिक्र करते हुए मंत्री चंदा ने कहा कि मुर्ग-मुर्गियां पूरे देश में मांस की प्रति व्यक्ति मांग को पूरा कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »