24 Apr 2024, 23:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही- ढेरों कारें दुर्घटनाग्रस्त , 1500 उड़ानें रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 11:08AM | Updated Date: Feb 12 2018 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। रूस, अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों में भारी बर्फबारी और सर्दी कारण कहर बरप रहा है। अमेरिका में  बर्फीले तूफान से भयंकर तबाही मची हुई है जिस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य पश्चिम इलाके में बफीर्ले तूफान की वजह से 9 इंच मोटी बर्फ की परत से पूरा इलाका ढंक गया। इस मौसम की वजह से शहर के स्कूलों को बंद करना पड़ा है।
 
कई कारें दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
वहीं यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ा है। बर्फीले तूफान की वजह से ढेरों कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं  व 1500  फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 23 करोड़ नागरिकों को बर्फीली हवा का सामना करना पड़ा। इस बर्फबारी से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पिछले 3 साल की अब तक की ये भयंकर बर्फबारी है।
 
तीन साल पहले हुई थी ऐसी ही बर्फबारी
तीन साल पहले भी अमेरिका में ऐसी ही बर्फबारी देखने को मिली थी। अमेरिकी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मिडवेस्ट में अगले हफ्ते एक तूफान आ सकता है। इस बर्फबारी और बाढ़ से व्योमिंग से जॉर्जिया तक बीस राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के पश्चिमी इलाके में भी बर्फबारी होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »