19 Apr 2024, 14:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस संगीतकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड की बेटी को किया था डेट!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 12:16PM | Updated Date: Feb 11 2018 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजल्स। दिग्गज संगीतकार और निर्मार्ता क्विंसी जोंस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। क्विंसी ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की बेटी इवांका ट्रंप को डेट किया है। संगीकार क्विंसी जोंस ने यह खुलासा वल्चर मैगजीन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान किया। यह दावा अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीबीएस न्यूज ने किया है। अपने विस्तृत साक्षात्कार के दौरान क्विंसी ने कहा कि इवांका को डेट करना उनकी अनेक छोटी कहानियों में एक रोचक घटना है।
 
साक्षात्कार के दौरान क्विंसी ने कहा कि डिजाइनर टॉमी हिलफिगर के माध्यम से यह मुलाकात तय हुई थी। उन्होंने बताया कि यह लगभग 12 साल पुरानी बात है। यादों को ताजा करते हुए क्विंसी ने कहा कि टॉमी हिलफिगर उनकी बेटी किदादा के साथ काम करती थीं, और उन्होंने बताया था कि इवांका मेरे साथ डिनर करना चाहती हैं।  क्विंसी ने बताया कि टॉमी हिलफिगर के प्रस्ताव पर उन्होंने अपनी सहमति दे दी थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके कारण नस्लवाद का पुनर्जन्म हुआ है। इस साक्षात्कार में क्विंसी ने अपनी राय बेबाकी से रखी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »