25 Apr 2024, 09:06:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया पहुंची किम जोंग की बहन, राष्ट्रपति मून ने किया स्‍वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 5:14PM | Updated Date: Feb 10 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियोल। बीते दिन एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर उत्तर कोरियायी नेता किम यो जोंग सियोल पहुंची, जाहां उनका स्वागत दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने किया। बता दें कि किम यो जोंग उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन एवं उत्तर कोरियायी संसद के अध्यक्ष किम जोंग नैम की बहन हैं। शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता और प्रतिनिधियों का दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने जोरदार स्वागत किया। इस कूटनीतिक प्रयास से ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर जो गतिरोध है वह थोड़े कम होंगे। 
 
इस मुलाकात को इतिहासिक बताया जा रहा है। मीडिया में आ रही खबर के अनुसार दोनों नेताओं की मुलाकात राष्ट्रपति कार्यालय चेयोंग वा डे में सुबह 11 बजे के तत्काल बाद शुरू हुई। इसके बाद मून की मेजबानी में दोपहर के भोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति मून के चीफ ऑफ स्टाफ ने उत्तर कोरिया के अधिकारियों की अगवानी की। 
 
किम जोंग नैम के नेतृत्व में उत्तर कोरिया का 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सियोल पहुंचा था। दरअसल, मून ने शुक्रवार को प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से पहले विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अन्य वैश्विक नेताओं के लिए आयोजित रिसेप्शन में किम से संक्षिप्त मुलाकात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मून ने जब शनिवार को जोंग की अगवानी की तो उन्होंने कहा था कि ठंड की वजह से आपको जरूर दिक्कत हुई होगी। इसके जवाब में जोंग ने कहा कि आपकी अच्छी देखरेख में कोई दिक्कत नहीं हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »