29 Mar 2024, 16:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भ्रष्टाचार केस : पूर्व पीएम खालिदा जिया को 5 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 4:07PM | Updated Date: Feb 8 2018 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं विपक्षी बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में फैसला आ गया है। यहां की अदालत ने खालिदा जिया को 5 साल जेल की सजा सुनाई है। ये फैसला विपक्ष को बहुत तगड़ा झटका है। इस फैसले के बाद हालात बिगड़ने की आशंका के बीच देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
देश की राजधानी ढाका की सड़कों पर रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार पुलिस ने कुछ दिनों से बीएनपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं को इस संदेह में गिरफ्तार किया था कि यदि जिया को दोषी ठहराया गया तो वे हिंसा उत्पन्न कर सकते हैं। खालिदा जिया और उनके बेटे व बीएनपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारिक रहमान समेत पांच लोगों के खिलाफ 2.52 लाख डॉलर के भ्रष्टाचार का आरोप है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »