24 Apr 2024, 05:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ताइवान: हुआलीन में जबरदस्त भूकंप- 2 लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 11:06AM | Updated Date: Feb 7 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइपे। ताइवान के तटवर्ती शहर हुआलीन में आए जबरदस्त भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई तथा सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भूकंप में 214 लोग घायल हुए हैं। 
 
मंत्रालयों को आदेश...
ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कैबिनेट और संबंधित मंत्रालयों को आपदा राहत कार्य तेज करने के लिए कहा है। 
 
कई इमारतें ध्वस्त 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान ने कहा कि ताइवान में मंगलवार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई थी। उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण एक होटल समेत कई इमारतें ध्वस्त हो गई तथा राजमार्ग को बंद करना पड़ा। सरकार ने भी एक सैन्य अस्पताल के इमारत के झुकने की पुष्टि की है। 
 
सुनामी की चेतावनी... 
सरकार ने कहा कि, दो पुलों में दरार भी आ गई है जिसका फिलहाल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। संस्थान ने बताया कि इसका केन्द्र जमीन से एक किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद कई और झटके महसूस किए गए लेकिन सुनामी की चेतावनी नहीं है। 
 
2016 में भी... 
गौरतलब है कि ताइवान में 2016 में आए भूकंप में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 1999 के जबरदस्त भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »