20 Apr 2024, 05:21:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तीन दिन के दौरे पर कल सऊदी अरब जाएंगी सुषमा स्वराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 4:39PM | Updated Date: Feb 5 2018 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सऊदी अरब में जनादरिया महोत्सव में भाग लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर कल रियाद जाएंगी। स्वराज सऊदी अरब के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय महोत्सव के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी और उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी रियाद जा रहा है। सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला इस महोत्सव में संरक्षक के नाते शिरकत करेंगे। 
 
विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने कल रियाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि उसे इस महोत्सव में विशिष्ट अतिथि देश के रूप में शामिल किया गया है। सऊदी अरब में करीब 30 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं। महोत्सव में भारत की एक पैवेलियन होगी जिसमें पांरपरिक एवं आधुनिक भारत की मिलीजुली झलक होगी। 
 
भारतीय आयुध निर्माण बोर्ड, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), आयुष मंत्रालय, भारत पर्यटन बोर्ड, जहाजरानी मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, हस्तशिल्प संवद्र्धन परिषद, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि के स्टॉल लगाएंगे। इसके अलावा भारतीय इत्र, पारंपरिक परिधान, भारतीय व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी महोत्सव का अंग होंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »