20 Apr 2024, 02:11:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हिजाब का विरोध कर रहीं 29 महिलाएं गिरफ्तार, अमेरिका ने जताई चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2018 5:03PM | Updated Date: Feb 3 2018 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ईरान। ईरान में तेहरान की सड़कों पर बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर बिना सिर ढंके घूम रही 29 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ समय से देश में सिर ढंकने वाले अनिवार्य कानून के खिलाफ विरोध बढ़ा है। सोशल मीडिया पर भी इसके खिलाफ अभियान चल रहा है। ईरान की एक निजी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने खबर दी है कि इन महिलाओं ने देश के कानून का उल्लघंन किया है।
 
ईरान में साल 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ही महिलाओं के लिए सिर ढंकना और सार्वजनिक जगहों पर लंबे और ढीले-ढाले कपड़े पहनना अनिवार्य है। इसे सख्ती से लागू भी किया जाता है। अगर कोई महिला ऐसा नहीं करती है तो उसे जुर्माने से लेकर कारावास तक की सजा हो सकती है, हालांकि इसके पहले भी विरोध जताने के चलते छह महिलाओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »