18 Apr 2024, 14:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल के शिया सांस्कृतिक केंद्र पर हमला, 40 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2017 2:54PM | Updated Date: Dec 28 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो स्थानों पर गुरुवार को विस्फोट से करीब 40 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अफगान वॉयस न्यूज एजेंसी और तबयान सांस्कृतिक केंद्र में हुए विस्फोट से 40 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। टीवी न्यूज मुताबिक हमले के पीछे आत्मघाती हमलावर का हाथ हो सकता है।
 
टोलो न्यूज ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि ताबयान सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के समीप वे लोग एक बैठक के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से खुद को उड़ा लिया। सोशल मीडिया पर विस्फोट के बाद के कुछ तस्वीरों में घटनास्थल पर पड़े मृतकों के शव दिखायी दे रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »