20 Apr 2024, 08:57:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हत्या के बाद किया गूंगा होने का नाटक, हमेशा के लिए चली गई आवाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2017 5:02PM | Updated Date: Dec 27 2017 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। एक चीनी हत्यारा अपने अतीत को छुपाने के लिए 12 साल तक गूंगे होने का नाटक करता रहा लेकिन आखिरकार उसने बोलने की शक्ति ही खो दी। इस शख्स के नाम में सरनेम जेंग बताया जा रहा है और उसका गांव पूर्वी प्रांत के झेजियांग प्रांत में था।2005 में अपनी पत्नी के चाचा की उसने सिर्फ 500 युवान (76 डॉलर) के लिए हत्या कर दी थी।
 
इसके बाद से ही इस शख्स ने अपना गांव छोड़ दिया था।जेंग की उम्र तब 33 साल थी। इस हत्याकांड के बाद उसने गूंगे होने का अभिनय किया और किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर जॉब की तलाश करने लगा। उसने अपना नाम भी बदल लिया और दूसरी शादी भी कर ली। इस शादी से वह पिता बना।पहचान को लेकर दस्तावेजों की कमी के चलते वह स्थानीय पुलिस के निशाने पर आ गया। पुलिस ने उसके खून की जांच कराई और पाया कि उसका डीएनए उस हत्यारे के मां-बाप से मिलता है जिसकी उन्हें पिछले 12 साल से तलाश थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »