19 Apr 2024, 12:06:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्री सैनी ने जीता मिस इंडिया-यूएसए 2017 का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2017 12:56PM | Updated Date: Dec 19 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वाशिंगटन की रहने वाली श्री सैनी ने मिस इंडिया यूएसए 2017 का खिताब अपने नाम किया है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट 21 साल की श्री ने बताया कि वह सेवा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। श्री जब 12 साल की थीं तो दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। उन्हें कहा गया था कि वह कभी डांस नहीं कर सकेंगी।अब वह सभी के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। हाइस्कूल में श्री को डराया-धमकाया गया था। एक समय यह सब झेल चुकीं श्री अब दमनकारी बर्ताव के खिलाफ अभियान चलाती हैं। श्री के माता-पिता पंजाब से अमेरिका में आकर बसे थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »